#बस्ती_न्यूज
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर एक आवारा पशु एक सप्ताह से अधिक समय से गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय निवासियों ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया है, क्योंकि सूचना देने के बावजूद पशु को अब तक उपचार नहीं मिल पाया है। पशु के गले में रस्सी कसने से लगभग दो इंच गहरा घाव हो गया है। इस घाव से लगातार खून बह रहा है और अब यह पक चुका है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है। स्थानीय लोगों ने पशु की जान को खतरा बताया है। स्थानीय निवासियों ध्रुव चंद यादव, मोनू, नंदलाल, मनीष चौधरी, वीरेंद्र, सचिन मद्धेशिया और लाल उर्फ विधायक ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह से अधिक समय पहले पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र यादव को इस घटना की जानकारी दी थी। निवासियों का आरोप है कि डॉ. रविंद्र यादव ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वे हर बार अगले दिन उपचार का आश्वासन देकर मामले को टालते रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने डॉ. रविंद्र यादव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस टालमटोल के कारण पशु की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बनकटी ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र यादव से संपर्क करने पर उन्होंने कहा क्या अभी तक पशु का इलाज अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वे इसकी व्यवस्था करवाएंगे। डॉ. यादव ने यह भी बताया कि एक चिकित्सक विश्रमपाल को मौके पर भेजा गया था, लेकिन वहां पशु को पकड़ने में मदद करने वाला कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके कारण इलाज नहीं हो सका। उन्होंने स्थानीय लोगों से पशु को पकड़वाने में को कहा तभी उसका उपचार किया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में पशु चिकित्सा अधिकारी पर लापरवाही का आरोप:घायल आवारा पशु को नहीं मिला उपचार, शिकायत के बाद भी टालमटोल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












