Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दौलतपुर में 7 दिन पहले बनी सड़क उखड़ी:ग्रामीणों ने PWD पर घटिया...

दौलतपुर में 7 दिन पहले बनी सड़क उखड़ी:ग्रामीणों ने PWD पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया, जांच के आदेश


बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील के ग्राम सभा दौलतपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनवाई गई एक सड़क सात दिन के भीतर ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने ठेकेदार से सड़क को मजबूत बनाने के लिए कहा था, जिस पर ठेकेदार ने जवाब दिया कि वह अपनी तरफ से कोई अतिरिक्त सामग्री नहीं लगा सकते। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सड़क एक-दो महीने भी ठीक से नहीं चल पाई और सात दिन में ही पूरी तरह उखड़ गई। उनका कहना है कि सरकार को ऐसे घटिया निर्माण कार्य नहीं करवाने चाहिए। इस संबंध में एक्शन प्रदीप कुमार को सूचना दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मौके की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोप लगाने वाले ग्रामीणों में तसव्वर, अफसर अली, शकीरा और तय्यब जैसे कई लोग शामिल हैं। उनका कहना है कि घटिया निर्माण के कारण ही सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments