Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में दो निरीक्षक समेत 21 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:राकेश कुमार सिंह को...

बहराइच में दो निरीक्षक समेत 21 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:राकेश कुमार सिंह को स्वाट, सर्विलांस और साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया


बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत दो निरीक्षकों सहित कुल 21 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, जो अब तक जनसंपर्क अधिकारी (PRO) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब स्वाट, सर्विलांस और साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, साइबर व सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह को आईजीआरएस शाखा प्रभारी की नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक का नया जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, कोतवाली नगर में तैनात दरोगा शिवम कुमार कनौजिया को बशीरगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से दरोगा दिवाकर तिवारी को फखरपुर थाने की कुंडासर पुलिस चौकी भेजा गया है, जबकि दरगाह थाने में तैनात दरोगा विकास कुमार वर्मा को कानूनगोपुरा पुलिस चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा आशुतोष कुमार खरवार को एएचटीयू थाने और राशिद अली खान को साइबर सेल में स्थानांतरित किया गया है। जरवलरोड थाने में तैनात दरोगा रत्नेश सिंह को साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments