Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला ने फर्जी बैनामे की जांच, कार्रवाई की मांग की:नौतनवा में डीएम...

महिला ने फर्जी बैनामे की जांच, कार्रवाई की मांग की:नौतनवा में डीएम को दिया प्रार्थना पत्र, कार्रवाई न होने पर अनशन की चेतावनी


महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम झिगटी निवासी इलाईची देवी ने जिलाधिकारी गौरो सिंह सोगरवाल को प्रार्थना पत्र देकर अपनी खेती की जमीन के कथित फर्जी बैनामे की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उनकी माता की भूमि का वर्ष 2019 में कुछ लोगों और कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2015 में इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग परियोजना के लिए उनकी माता की भूमि अधिग्रहित की गई थी। भूमि का मुआवजा दिलाने के बहाने कुछ व्यक्तियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर वर्ष 2019 में पूरी जमीन का बैनामा एक व्यक्ति के नाम करा दिया। इलाईची देवी का कहना है कि उनकी माता को कभी मुआवजा नहीं मिला और बाद में उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। महिला ने बताया कि उनकी माता का निधन मार्च 2026 में हो चुका है। इस मामले में सिविल न्यायालय में एक वाद भी विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति अब इस जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वह परिवार सहित जिला मुख्यालय पर धरना-अनशन करेंगी। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि वे नौतनवा के उपजिलाधिकारी (SDM) से मुलाकात करें, और हर संभव मदद की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments