HomeHealth & Fitnessतेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू ने...

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि तेलंगाना अपनी समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और उल्लेखनीय प्रगति के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने राज्य के निरंतर विकास, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तेलंगाना आने वाले वर्षों में भी विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments