बृजमनगंज क्षेत्र के सहजनवा के छात्र अंकित यादव ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने 90 अंक प्राप्त कर गोरखपुर मंडल में 5वां स्थान हासिल किया। अंकित, श्री बीरबल के पुत्र हैं और महाराजगंज जनपद के खड़खोड़ा गांव के निवासी हैं। अंकित की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की। विद्यालय के प्रबंधक बृजभान यादव, प्रधानाचार्य राम प्रसाद और सूरज चौहान ने छात्र को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। अंकित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कठिन परिश्रम, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने अंकित के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अंकित यादव ने सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 5वां स्थान:छात्र ने गोरखपुर मंडल में नाम रोशन किया
Recent Comments
on Hello world!











