HomeHealth & Fitness पत्नी को चार घंटे तक मुर्गा बनाकर रखा

 पत्नी को चार घंटे तक मुर्गा बनाकर रखा

मुंबई : मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चार घंटे तक मुर्गा बनाकर रखा। पत्नी उकड़ू बैठी हुई थी और उसे असहनीय दर्द हो रहा था। इस हालात में वह उसे बेल्ट से पीटता रहा। आरोप है कि उसने पत्नी को लात और मुक्के भी मारे। आरोपी ने अपनी पत्नी को एसिड फेंककर जान से मारने की धमकी भी दी है। मामला मुंबई के आरसीएफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। आरोपी अरबाज सैयद ने पहले अपनी पत्नी को तलवार से मारने और उस पर एसिड फेंकने की धमकी देकर घर में बंद कर दिया। इसके बाद उसे 4 घंटे तक मुर्गा बनकर रहने के लिए मजबूर किया।

पत्नी किसी तरह घर से भागकर अपने मायके पहुंची। इसके बाद आरोपी मायके पहुंच गया। वहां हंगामा किया और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 25 साल है। अरबाज सैयद के खिलाफ पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एक कान से सुन नहीं पा रही पीड़िता
पीड़िता को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है और पूरा शरीर दर्द से भरा है। उसने बताया कि मुर्गा बनाने से पहले आरोपी उसे रेलवे ट्रैक पर ले गया था, जहां उसने ट्रेन के सामने फेंकने की धमकी थी। लगभग दो घंटे तक वह पटरी किनारे ड्रामा करता रहा, लेकिन ट्रेन नहीं आई तो वापस घर ले आया। पीड़िता के हाथ में चाकू लगने के बाद छह टांके आए हैं। उसकी कलाई और पैर में भी चाकू से कटने के कई निशान हैं।

पहले से दर्ज हैं 19 मामले
अरबाज सैयद एक हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरसीएफ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी का बयान दर्ज किया गया है और वह अस्पताल में इलाज करा रही है। बच्चे को भी सुरक्षा में रखा गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments