श्रावस्ती।जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में लगातार सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान द्वारा थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस बल के साथ *बदला चौराहे* पर पैदल गश्त किया गया।पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।श्रावस्ती पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्यवाही की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी भिनगा द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











