Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के कैदुवा में सड़क टूटी:जलजमाव से आवागमन बाधित, बीमारियों का खतरा...

श्रावस्ती के कैदुवा में सड़क टूटी:जलजमाव से आवागमन बाधित, बीमारियों का खतरा बढ़ा


श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की कैदुवा ग्राम सभा में सड़क टूटने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग ककांधु ग्राम सभा के अंतर्गत आता है और सोनवा थाना क्षेत्र में स्थित है। सड़क के दोनों ओर पानी जमा होने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस जलजमाव से टाइफाइड, काला ज्वार, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों राकेश, दुर्गेश और अमरेश सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि इस रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। सड़क की खराब हालत और जलजमाव के कारण उन्हें अपनी दैनिक गतिविधियों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान अजय पाल ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments