Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेलभरिया गांव में सड़क-जल निकासी की गंभीर समस्या:जिम्मेदारों की उपेक्षा से ग्रामीण...

बेलभरिया गांव में सड़क-जल निकासी की गंभीर समस्या:जिम्मेदारों की उपेक्षा से ग्रामीण आक्रोशित, आवागमन प्रभावित


इटवा विकास क्षेत्र के बेलभरिया गांव के ग्रामीण सड़क और जल निकासी की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिम्मेदारों की उपेक्षा के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है, क्योंकि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत छगडिहवा का राजस्व गांव बेलभरिया बुढ्ढी राप्ती नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है। यहां विकास योजनाएं अधूरी हैं। ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए नाव से नदी पार करनी पड़ती है। पक्के पुल की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। गांव के उत्तर दिशा में लगभग पांच सौ मीटर का संपर्क मार्ग अभी भी कच्चा है। हल्की बारिश में इस मार्ग पर जल जमाव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और पड़ोसी जनपद बलरामपुर जाने वाले लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। रामतीरथ, मुरली, सुभाष मौर्या, राम बली, महेश कुमार, सूर्यकांत मौर्या और जगदीश प्रसाद सहित कई ग्रामीणों ने सड़क को आरसीसी में बदलने तथा जल निकासी के लिए होम पाइप लगाने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मार्कंडेय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments