बयारा डुमरियागंज। बुधवार को बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक ने अपने क्षेत्र के नियमित टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने महुआरा स्थित टीकाकरण केंद्र और आरोग्य आयुष्मान मंदिर का दौरा किया। यहां उन्होंने टीकाकरण से संबंधित जानकारी ली और उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसके बाद, उपकेंद्र वासा चक में एएनएम श्रीमती प्रीति चौरसिया के टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया गया। अधीक्षक ने लॉजिस्टिक्स और अपडेटेड ड्यूलिस्ट की जांच की। उन्होंने सभी एएनएम को निर्देश दिए कि वे गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करें, ताकि मां और बच्चे दोनों सुरक्षित रहें। गर्भवती महिलाओं को आवश्यकतानुसार फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गईं। उन्हें पौष्टिक आहार लेने और गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार यादव, विपिन कुमार, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बेवा सीएचसी अधीक्षक ने टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण:गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












