Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महतव पुरवा में कच्चा रास्ता, बारिश से आवागमन बाधित:ग्रामीणों को भारी परेशानी,...

महतव पुरवा में कच्चा रास्ता, बारिश से आवागमन बाधित:ग्रामीणों को भारी परेशानी, पक्की सड़क बनवाने की मांग की


श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत चंद्रखा बुजुर्ग ग्राम सभा के महतव पुरवा में एक कच्चे रास्ते के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही यह रास्ता कीचड़ में बदल जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। यह कच्चा रास्ता खेतों तक जाता है, जिससे किसानों को अपने कृषि कार्यों के लिए आवाजाही में दिक्कत होती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि ट्रैक्टरों के चलने से रास्ता पूरी तरह से खराब हो जाता है और गहरे गड्ढे बन जाते हैं। स्थानीय निवासियों और किसानों का कहना है कि इस रास्ते के कारण उन्हें रोजमर्रा के जीवन और खेती-बाड़ी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मुकेश, राजन और दुर्गेश जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें इस समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments