बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के भवानियापुर वनघुसरी माजरा बरुआ गांव में पिछले चार साल से एक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि कई बार शिकायत के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हैंडपंप पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के घर के सामने लगा था और इससे उन्हें पीने का साफ पानी मिलता था। अब भीषण गर्मी में उन्हें पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान प्रतिनिधि छबि लाल यादव ने पुष्टि की कि उन्होंने भी हैंडपंप की मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की हैं। इसके बावजूद, हैंडपंप को ठीक नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जब इस संबंध में ग्राम प्रधान रामनिवास से संपर्क किया गया और उनसे नल की मरम्मत न कराने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया।
मोतीपुर में 4 साल से खराब पड़ा नल:ग्रामीण साफ पानी को तरसे, शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












