श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक स्थित ग्राम बैजनाथपुर में निर्मित सामुदायिक शौचालय जर्जर हालत में है। इसके दरवाजे टूटे हुए हैं, भीतर गंदगी है और मुख्य गेट पर ताला लगा है, जिससे ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह शौचालय लंबे समय से बदहाल है। इसकी न तो नियमित सफाई की जाती है और न ही इसका रखरखाव हो रहा है। अव्यवस्था के कारण विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ओम प्रकाश, विपिन, रमेश और शालू ने प्रशासन से शौचालय की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मरम्मत और नियमित सफाई से गांव को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ग्रामीणों ने बताया कि खुले में शौच की समस्या का समाधान तभी होगा जब जमीनी स्तर पर निर्मित सुविधाएं ठीक से संचालित होंगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों की यह स्थिति योजना की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाती है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आसिफ ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
बैजनाथपुर में सामुदायिक शौचालय जर्जर:उपयोग न होने से ग्रामीणों को खुले में शौच की मजबूरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












