#बस्ती_न्यूज
बस्ती शहर के मालवीय रोड स्थित ‘दी सेवन रेस्टोरेंट’ में गुरुवार शाम कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने अवैध रूप से हुक्काबार संचालित होने की सूचना पर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट के भीतर कई युवक हुक्का पीते हुए पाए गए। पुलिस टीम ने मौके से बड़ी संख्या में हुक्के, विभिन्न फ्लेवर और हुक्काबार से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके से कई युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को लंबे समय से इस रेस्टोरेंट में अवैध हुक्काबार संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। कुछ दिन पहले दैनिक भास्कर ने भी यहां स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसमें इस अवैध गतिविधि का खुलासा हुआ था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा:अवैध हुक्काबार संचालित करने पर कई युवक हिरासत में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












