HomeHealth & Fitnessशाम की चाय के साथ उठाएं मसाला पीनट चाट का लुत्फ

शाम की चाय के साथ उठाएं मसाला पीनट चाट का लुत्फ

मसाला पीनट चाट : बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ कुछ बढ़िया स्नैक्स मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो जाए। ऐसे में शाम की चाय के साथ ज्यादातर लोग समोसा, पकौड़े खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये काफी ऑयली होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अब लोग अपनी सेहत को लेकर काफी ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में शाम के स्नैक्स के लिए मसाला पीनट चाट बेहतरी ऑप्शन हो सकता है। यह स्नैक स्वाद के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भी भरपूर होता है। इसकी खासियत ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। ये हेल्दी स्नैक कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए मसाला पीनट चाट की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट  नोट कर लें मसाला पीनट चाट की आसान सी रेसिपी। 

 

सामग्री

2 कप भुनी हुई मूंगफली
1 मीडियम साइज का प्याज बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 नींबू का रस
थोड़ा सा सेव
गार्निश करने के लिए अनार के दाने 
बनाने का तरीका

हेल्दी मसाला पीनट चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुनी हुई मूंगफली डालें। अगर आप बिना नमक वाले मूंगफली का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें स्वादनुसार नमक भी डालें। 
इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। 
अब इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। 
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसमें नींबू का रस निचोड़ें और सभी इंग्रीडिएंट्स को एक बार फिर अच्छी तरह मिला लें। नींबू का रस इसमें खटास लाने का काम करेगा। 
सर्व करने से ठीक पहले इसमें थोड़ा सा सेव, अनार के दाने डालें और धनिया पत्ता से गार्निख कर लुत्फ उठाएं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments