HomeHealth & Fitnessडी0आई0जी0 लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।

डी0आई0जी0 लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।

संत कबीर नगर,  09 जुलाई 2026 (सूचना विभाग)।* डी0आई0जी0 लखनऊ परिक्षेत्र डा0 रामधनी द्वारा जिला कारागार संतकबीरनगर का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान डीआईजी द्वारा बैरकों, पाकशाला, अस्पताल, महिला बैरक तथा कारागार के अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों का गहन निरीक्षण किया गया एवं कारागार की साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं बंदियों के समस्याओं के सम्बन्ध में पूछ-ताछ किया गया। 
निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं संचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। समग्र रूप से निरीक्षण संतोषजनक पाया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments