HomeHealth & Fitnessएक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री कपिल देव अग्रवाल...

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण

बिजनौर। वन महोत्सव एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बिजनौर स्थित इंदिरा पार्क में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा लगाकर प्रकृति, पर्यावरण और मातृत्व के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

राज्य मंत्री ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माँ और प्रकृति के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण तथा संवर्धन का संकल्प भी लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान करना है तो वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।

राज्य मंत्री ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे वन महोत्सव एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिलाधिकारी जसजीत कौर वन क्षेत्राधिकार महेश गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जनपद के निर्माण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments