Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)योगी के जन्मदिन पर विधायक ने की गौ सेवा:सीता द्वार गौशाला में...

योगी के जन्मदिन पर विधायक ने की गौ सेवा:सीता द्वार गौशाला में गायों को खिलाया गुड़-चना


श्रावस्ती विधायक पंडित राम फेरन पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर गौ सेवा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वह सीता द्वार गौशाला पहुंचे और गौ माताओं को गुड़ व चना खिलाया। विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष महत्व है। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में मौजूद लोगों ने भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments