निचलौल थाना क्षेत्र के चरभरिया गांव के पास झाड़ियों में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार, चरभरिया गांव के कुछ ग्रामीण सिवान की ओर जा रहे थे। गांव से निकलकर पुल के पास पहुंचने पर उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत गांव लौटकर इसकी सूचना अन्य लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। महिला सलवार-सूट पहने हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
निचलौल में महिला का शव झाड़ियों में मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, पुलिस पहचान में जुटी
Recent Comments
on Hello world!











