Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के मनकामेश्वरनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव:संगीतमय भागवत कथा में उमड़ा भक्तों...

बस्ती के मनकामेश्वरनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव:संगीतमय भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित सड़वलिया के मनकामेश्वरनाथ मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कथा व्यास पं. रामकुमार पांडेय के मधुर प्रवचन और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाते हुए जब पं. रामकुमार पांडेय ने भजन की धुन छेड़ी, तो सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रद्धालु झूम-झूमकर नाचने और गाने लगे। मंदिर प्रांगण में भव्य झाँकियाँ भी सजाई गई थीं, जो दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। यह नौ दिवसीय कथा 1 जून 2026 को शुरू हुई थी। कथा प्रवचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से हरि इच्छा तक चलता है। ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ अनन्य शिव भक्त आलोक पांडेय (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, के.डी.सी. बस्ती) ने किया था। इस आयोजन के मुख्य यजमान बब्लू चौधरी और घनश्याम तिवारी हैं। आयोजन में अनूप पांडेय, राहुल पांडेय, रोहित पांडेय, सोनू पांडेय, अमित तिवारी, शुभम पांडेय, मनोज तिवारी उर्फ मन्नू (प्रधान) और अजय दूबे (कोटेदार) का विशेष सहयोग है। यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचीन राम जानकी हनुमानगढ़ मठ के महंत नागा गिरजेश दास जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सुख-शांति स्थापित होती है। अरविंद चौबे (कोटेदार), सिया वल्लभ चौबे (प्रधान), बाबा गिरजेश दास महाराज और राजकुमार चौबे भी मौजूद रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से 9 जून 2026 को पूर्णाहुति एवं भंडारे में सम्मिलित होने की अपील की है, जिसके साथ ही इस आयोजन का समापन होगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments