Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिजली पोल पर अवैध वाईफाई केबल, हादसे का खतरा:नौतनवा-सोनौली में निजी कंपनियों...

बिजली पोल पर अवैध वाईफाई केबल, हादसे का खतरा:नौतनवा-सोनौली में निजी कंपनियों पर कार्रवाई की मांग


सीमावर्ती क्षेत्र के नौतनवा और सोनौली कस्बों में बिजली विभाग के खंभों पर निजी इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा अवैध रूप से वाईफाई केबल बिछाने का मामला सामने आया है। बिना किसी आधिकारिक अनुमति के बिजली के पोल पर केबल बिछाई जा रही हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर इंटरनेट के तार बिजली के पोल से सटाकर लटकाए गए हैं। कई स्थानों पर तो ये केबल हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे झूल रही हैं। इससे शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग और करंट फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कर्मचारी बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट या दस्ताने जैसे सुरक्षा उपकरणों के ही पोल पर चढ़कर काम करते हैं। यह न केवल उनकी अपनी जान के लिए जोखिम भरा है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है। राहगीरों और दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि ये केबल हाईटेंशन लाइन से टकराती हैं या किसी कर्मचारी को करंट लगता है, तो बड़ा हादसा हो सकता है। संजय सिंह, सोनू गौड़, पप्पू श्रीवास्तव, बिंद्रेश कनौजिया, अनिल मोदनवाल, प्रिंस मोदनवाल, सरवन निषाद, सोनू चौहान और अजय चौहान सहित कई स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग और प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ विद्युत जीत कुमार रावत ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित कंपनियों की जांच कराई जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments