#बस्ती_न्यूज
बस्तीजिले के सोनहाथाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतहो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर मामले की जांचशुरू कर दीहै। मृतक की पहचान 30वर्षीय अनूप चौधरी के रूप में हुईहै। अनूप का विवाह इसी वर्ष 12फरवरी को रुधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी अर्चना पुत्री मुनीराम चौधरी से हुआ था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटाथा और उसकी चार बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। शुक्रवार को अनूप अपनी पत्नी अर्चना केसाथ रुधौली थानाक्षेत्र के मुंगरहा गांव में अपने ससुर के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गयाथा। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात वे दोनों अपने घर बसडिलिया लौटआए। बताया जारहा है कि घर पहुंचने के बाद परिवार के भीतर किसीबात को लेकर विवाद हुआ। इसीबीच अनूप चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होगई। लड़के के पिता ने रातमें ही लड़की के परिजनों को अनूप की मृत्यु की सूचनादी। लड़की के परिजन तुरंत निजी साधन से लड़के के घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी को बरामदे में बेहोश पाया। अनूप का शव घर पर मौजूद नहींथा। इसके बाद लड़की के भाई ने 112पर फोन कर घटना की सूचनादी। सूचना मिलने पर 112टीम, चौकीप्रभारी असनहरा जितेंद्रकुमार, थानाप्रभारी सोनहा महेशकुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह मैंफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अनूप को परिजन रात में ही बस्ती ले गए थे। पुलिस के अनुसार, अनूप का शव बस्ती अस्पताल में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अनूप की पत्नी अर्चना के शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं और वह बार-बार बेहोश हो रही है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर भेजा है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। थानाध्यक्ष महेशसिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला पतिपत्नी के विवाद का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत:सोनहा थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












