Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली-नौतनवा मार्ग पर ऑटो में ओवरलोडिंग:यात्री जान जोखिम में डालकर कर रहे...

सोनौली-नौतनवा मार्ग पर ऑटो में ओवरलोडिंग:यात्री जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर, पुलिस ने दी चेतावनी


सोनौली से नौतनवा के बीच चलने वाले ऑटो इन दिनों यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ऑटो चलाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। कई बार यात्री ऑटो के पीछे फुटरेस्ट या लोहे की रॉड पकड़कर यात्रा करते देखे जाते हैं। अचानक ब्रेक लगने या वाहन के असंतुलित होने पर गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण ऑटो चालक अधिक कमाई के लालच में ओवरलोडिंग करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग से स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी यात्रा करते हैं। पहले भी ऐसी लापरवाही सामने आ चुकी है, लेकिन प्रशासन की ढिलाई के कारण स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। नौतनवा क्षेत्र अधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि ऑटो द्वारा ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि नौतनवा-सोनौली मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध चालान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments