Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बस की चपेट में आए बुजुर्ग:कप्तानगंज चौराहे पर हुई मौत,...

बस्ती में बस की चपेट में आए बुजुर्ग:कप्तानगंज चौराहे पर हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज चौराहे पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अयोध्या से बस्ती की ओर जा रही एक बस ने इंदिरा इंटर कॉलेज के सामने परमानंद मिश्रा (लगभग 60 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक परमानंद मिश्रा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बह्हापुर गाँव निवासी राममूरत मिश्रा के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, वह अयोध्या से अपने गाँव लौटे थे और शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने घर से गौरा जाने के लिए पैदल निकले थे। कप्तानगंज चौराहे के पास इंदिरा इंटर कॉलेज के सामने पहुँचते ही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि परमानंद मिश्रा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें तत्काल सीएससी कप्तानगंज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कप्तानगंज चौराहा एक व्यस्त बाजार क्षेत्र है जहाँ अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments