महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में चमनगंज पुल के पास नहर में स्नान करते समय तेज बहाव में बहे युवक कृष्ण द्विवेदी का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। महाशय मोहल्ला, निचलौल निवासी कृष्ण द्विवेदी पुत्र वीरेंद्र द्विवेदी शुक्रवार देर शाम नहर में बह गए थे। शव मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कृष्ण द्विवेदी शुक्रवार की देर शाम चमनगंज पुल के पास नहर में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान वह अचानक नहर के तेज बहाव की चपेट में आ गए और पानी में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना तत्काल निचलौल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक की तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के लिए गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ टीम को भी लगाया गया। देर रात तक चले अभियान के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद शनिवार को भी तलाश अभियान जारी रखा गया। शनिवार को चमनगंज क्षेत्र से लगभग तीन किलोमीटर आगे स्थित सात-पांच पुल के पास ग्राम सभा बूढ़ाडीह टोला बेलवा बच्ची के फाटक के समीप नहर में एक शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कृष्ण द्विवेदी के रूप में की। थानाध्यक्ष निचलौल अंकित सिंह ने बताया कि युवक के नहर में बहने की सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी। उन्होंने पुष्टि की कि शनिवार को बूढ़ाडीह क्षेत्र में नहर से शव बरामद कर लिया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में बहे युवक का शव मिला:नहर में नहाते समय हादसा, पानी के तेज बहाव में बह गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












