Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरकारी नाले और ताल की जमीन पर अवैध निर्माण:ग्रामीणों ने दबंगों पर...

सरकारी नाले और ताल की जमीन पर अवैध निर्माण:ग्रामीणों ने दबंगों पर कब्जा करने का आरोप लगाया, जलभराव का खतरा

#बस्ती_न्यूज

कस्बे में सरकारी नाले और ताल की भूमि पर कथित तौर पर पक्का निर्माण कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने दबंग किस्म के लोगों पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज इस कीमती सरकारी जमीन पर स्थायी निर्माण करने का आरोप लगाया है। जिस भूमि पर यह निर्माण कार्य हो रहा है, वह ग्राम पंचायत अभिलेखों में नाला और ताल के रूप में दर्ज है। लोगों के अनुसार, लगभग आठ किलोमीटर लंबा यह नाला बरसात के मौसम में पचवस ताल, खरहटिया ताल, लखना ताल सहित आसपास के दर्जनों गांवों के पानी की निकासी का मुख्य मार्ग है। यदि इस नाले का मार्ग अवरुद्ध होता है, तो बारिश के दौरान कई गांवों में गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह निर्माण कार्य रामजानकी मार्ग से सटे नाले की जमीन पर पिछले कुछ दिनों से जारी है। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल सुभाष यादव से निर्माण करा रहे लोगों की कहासुनी भी हुई। लेखपाल यादव ने बताया कि जिस गाटा संख्या की भूमि का बैनामा हुआ है, उसके अतिरिक्त ताल के नाम दर्ज भूमि पर भी कब्जा किए जाने की शिकायत मिली है। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। खानकला ग्राम पंचायत के प्रतापगढ़ कला क्षेत्र में ताल की भूमि पर कुछ लोग बैनामे का दावा करते हुए निर्माण कार्य करा रहे हैं, जबकि यह भूमि सरकारी अभिलेखों में ताल के रूप में दर्ज है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments