Homeदेश (National)देशभर में बढ़ीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें, दिल्ली में 195.50 रुपये का...

देशभर में बढ़ीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें, दिल्ली में 195.50 रुपये का इजाफा

दुनिया भर में तेल सप्लाई की चिंताओं और वैश्विक कीमतों में बढोतरी के बीच सरकार ने बुधवार को कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत 195.5 रुपये बढ़ा दी। अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,078.50 होगी। वहीं, कोलकाता में यह बढ़ोतरी 218 रुपये की गई है। बदले हुए रेट तुरंत लागू हो जाएंगे।

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक, कमर्शियल LPG सिलेंडर का एलोकेशन बढ़ाकर रोजाना की औसत खपत का 50 फीसदी कर दिया है, जिससे सप्लाई 1,800 से बढ़कर 4,500 सिलेंडर रोजाना हो गई है।

यह भी पढ़ें: सालभर से विमान हादसों के कारण DGCA की हुई किरकिरी, अब DG को ही बदल दिया

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

इस आदेश में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, घरेलू LPG के रेट में पिछले महीने 7 मार्च को 60 रुपये प्रति 14.2-kg सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। अभी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 प्रति सिलेंडर है।

हर महीने होता है बदलाव

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क और एक्सचेंज रेट के आधार पर ATF और LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं।

यह भी पढ़ें: MCD का अफसर मांग रहा था 4 लाख रिश्वत, CBI ने छापा मार रंगे हाथों पकड़ लिया

भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में एनर्जी संकट होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने की वजह से हुआ है। होमुर्ज के रास्ते दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल दुनियाभर में आता-जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments