Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक सात महिलाएं सम्मानित:सीडीओ ने किया सम्मान समारोह...

बस्ती में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक सात महिलाएं सम्मानित:सीडीओ ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के परशुरामपुर विकास क्षेत्र स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र उदवतपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली सात महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सार्थक अग्रवाल ने इन महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर आमजन को संबोधित करते हुए किसानों से जैविक खेती पर जोर देने का आग्रह किया। सीडीओ अग्रवाल ने कहा कि जैविक खेती से शुद्ध और रसायन मुक्त अनाज मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य बेहतर होगा और बीमारियां कम होंगी। सम्मानित होने वाली महिलाओं में रसूलपुर की सावित्री देवी और शांति देवी, जमौलिया की वंदना, बरहपुर की ममता देवी, कृष्णा देवी और सावित्री देवी, तथा जीवनरायणपुर की ऊषा शामिल थीं। इन सभी महिलाओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दुग्धशाला विकास अधिकारी सुधाकर प्रसाद, दुग्ध निरीक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और बीडीओ विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments