HomeUncategorizedसोलर पैनल चुराने वाला 01 शातिर चोर गिरफ्तार, 03 सोलर प्लेट बरामद

सोलर पैनल चुराने वाला 01 शातिर चोर गिरफ्तार, 03 सोलर प्लेट बरामद

श्रावस्ती ।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आशीष कुमार मय थाना गिलौला पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर से सोलर पैनल की चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
कार्यवाही का विवरण


दिनांक 03/04.06.2026 की रात लगभग 10:30 बजे प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर (विकास खण्ड गिलौला) से 03 सोलर प्लेट चोरी हो गई थी सूचना पर थाना गिलौला पर मु0अ0सं0 081/2026 धारा 331(4), 305(e) BNS के तहत थाना गिलौला में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में दिनांक 05.06.2026 को रात्रि में उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राम प्रताप मौर्या, आरक्षी अंकुर सिंह एवं आरक्षी शिवम मिश्रा द्वारा गिलौला बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर तिलकपुर सिंचाई नहर के पास छिपे हुए अभियुक्त पवन को घेरकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रात में स्कूल की दीवार फांदकर ताला तोड़कर 03 सोलर प्लेट चुराई थीं, जिन्हें वह अपने घर में छिपाकर रखे हुए था। अभियुक्त के बताए अनुसार उसके घर से 03 सोलर प्लेट बरामद की गईं।
बरामदगी
03 सोलर प्लेट विवरण: ब्रांड: TATA POWER SOLAR
मॉडल: TP325LBZ
पार्ट नंबर: 8000007663
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: पवन (उर्फ पुवन) पिता पाटन निवासी: ग्राम तिलकपुर, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती
गिरफ्तारी का स्थान:
तिलकपुर सिंचाई नहर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.थानाध्यक्ष श्री आशीष कुमार, थाना गिलौला
2.उ0नि0 उमेश कुमार वर्मा, थाना गिलौला
3.उ0नि0 राम प्रताप मौर्या, थाना गिलौला
4.आरक्षी अंकुर सिंह, थाना गिलौला
5.आरक्षी शिवम मिश्रा, थाना गिलौला

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments