श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महोदय सर्किल भिनगा भरत पासवान के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।उप निरीक्षक संदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उम्मेदपुरवा मोड़ लालू भट्ठा के पास वहद ग्राम सरक बराँव* क्षेत्र से मु0अ0सं0 82/2026 धारा 85, 80(2) भारतीय न्याय संहिता व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त को दिनांक 06.06.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भिनगा जनपद श्रावस्ती के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दहेज की मांग को लेकर अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री नगमा को प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण दिनांक 01.06.2026 को पीड़िता द्वारा फांसी लगा लेने से उसकी मृत्यु हो गई। उक्त प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
शहबाज खाँ पुत्र कमाल खाँ निवासी ग्राम रानीसीर थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी का स्थान
उम्मेदपुरवा मोड़ लालू भट्ठा के पास वहद ग्राम हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती
2. उप निरीक्षक संदीप कुमार थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती
3. कांस्टेबल आलोक सिंह थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती
4. कांस्टेबल अशोक कुमार वर्मा थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती
थाना हरदत्तनगर गिरन्ट द्वारा दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












