#बस्ती_न्यूज
छावनी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. राम कृष्ण धर द्विवेदी ने दोपहर 2 बजे तक कुल 23 मरीजों की जांच की। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बदलते मौसम के कारण खांसी और बुखार से पीड़ित पाए गए। जांच के दौरान, मरीजों में मुख्य रूप से सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, उल्टी-दस्त और बुखार के लक्षण देखे गए। स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल में एलटी विवेक वर्मा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। वर्तमान में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे लापरवाही से बचें और सावधानी बरतें ताकि इन बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी पीएचसी में सीएम आरोग्य मेला:आयुष चिकित्सक ने 23 मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












