Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्कूटी-बाइक भिड़ंत में दो की मौत:बस्ती में हादसा, एक किशोर गंभीर रूप...

स्कूटी-बाइक भिड़ंत में दो की मौत:बस्ती में हादसा, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, ऊंच गांव जमोहे निवासी 16 वर्षीय शिवम पांडेय अपने साथी 16 वर्षीय शिवम पुत्र अनिल के साथ स्कूटी से देवरिया माफी स्थित शिव मंदिर पर चल रहे भंडारे में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान बिहरा चौराहे के पास सामने से आ रही एक प्लेटिना बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार जगदीश पुत्र बसंत निवासी जगदीशपुर मंझरिया चौराहा अपनी बहन के घर से दो बच्चों को छोड़कर वापस लौट रहा था। वह अपने बहनोई के पिता मोहित लाल की बाइक चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मुंडेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवम पांडेय और जगदीश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम पुत्र अनिल का उपचार जारी है, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments