संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने ईमानदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए एक गिरे हुए मोबाइल फोन को पाकर तत्काल इसकी सूचना थाना महुली पुलिस को दी । सूचना प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल धारक की पहचान एवं पता-ठिकाना ज्ञात करने का प्रयास किया गया । जांच के दौरान मोबाइल फोन के स्वामी का नाम हिमांशु मिश्रा पुत्र श्री वीरेंद्र मिश्रा निवासी ग्राम महुली खास थाना महुली जनपद संतकबीरनगर होना पाया गया ।
इसके उपरांत थाना महुली पुलिस द्वारा हिमांशु मिश्रा को थाना बुलाकर आवश्यक सत्यापन के बाद उनका मोबाइल फोन सकुशल सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर विमलेश मिश्रा के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी तथा उन्होंने राकेश चन्द एवं थाना महुली पुलिस का आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष महुली एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा राकेश चन्द की ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया तथा अन्य लोगों को भी ऐसी परिस्थितियों में ईमानदारी एवं जिम्मेदारी का परिचय देने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना महुली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की खोई हुई वस्तु मिलने पर निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें, जिससे वस्तु को उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया जा सके ।












