Homeदेश (National)16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 5 प्रदेशों में लू का...

16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 5 प्रदेशों में लू का अलर्ट; आंधी-तूफान भी

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रविवार को उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। मगर शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा और बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। टोंक जिले के वनस्थली में सबसे अधिक 93.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अलवर में 22.2 एमएम और बीकानेर में 14.6 एमएम बरसात हुई। सबसे अधिक तापमान (44.8 डिग्री सेल्सियस) श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को 16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में लू का अलर्ट है। ओडिशा के कुछ जिलों में मौसम गर्म और उमस वाला बना रहेगा। रातें भी अधिक गर्म होंगी।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार में खाली कर दें सरकारी जमीन’, मंत्री का अल्टीमेटम; होगा बुलडोजर एक्शन

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने सोमवार को कर्नाटक, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में लू

पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में सोमवार को लू चलने की चेतावनी दी गई है। ओडिशा के कुछ जिलों में रातें गर्म बनी रहेंगी। इसके अलावा गोवा और ओडिशा के ही कुछ जिलों में मौसम उमस भरा और गर्म होगा।

बिहार से तमिलनाडु तक आंधी-तूफान

ओडिशा व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा बिहार, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, झारखंड, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी तेलंगाना, पश्चिम बंगाल-सिक्किम में आंधी के अलावा बिजली कड़कने के भी आसार हैं। पूर्वी राजस्थान, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की एक और बिल्डिंग में भीषण आग, 8 को बचाया; 2 कुत्तों की मौत

आगे कहां-कहां चलेगी हीट वेव?

10 और 11 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, 9 और 10 जून को पूर्वी यूपी, 8 से 11 जून तक पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, 10 व 11 जून को पश्चिमी यूपी, 9 और 10 जून को हिमाचल प्रदेश और 11 जून तक पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है। 8 जून को ओडिशा के कुछ इलाकों में रातें अधिक गर्म बनी रहेंगी। वहीं 9 जून तक मौसम उमस भरा होगा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

13 जून के बीच छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश के आसार है। 8 से 11 जून तक छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की संभावना है। 13 जून तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

11 से 13 जून के बीच पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। वहीं 10 से 13 जून तक पूर्वी यूपी और 10 जून तक पूर्वी राजस्थान में भी बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। 11 और 12 जून को हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 11 से 13 जून तक आंधी की भी चेतावनी दी गई है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments