Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बौलिया माइनर में झाड़ियां बनीं बाधा:टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, धान...

बौलिया माइनर में झाड़ियां बनीं बाधा:टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, धान की नर्सरी को नहीं मिल रहा भरपूर पानी


बौलिया माइनर नहर की समय पर सफाई नहीं होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नहर में उगी झाड़ियों और गाद के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। रोपाई के मौसम में पानी की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि पिपरा कल्याण से बौलिया राजा तक बौलिया माइनर की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नहर के दोनों किनारों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं और कई स्थानों पर नहर नाले का रूप ले चुकी है। इसके कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है और अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। क्षेत्रीय किसानों लालबहादुर, कन्हैया और सुनील ने बताया कि वर्तमान में धान रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिलने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई करने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए नहर की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। नहर विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) मनीष सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल के समय नहर की सफाई कराई गई थी। हालांकि किसानों की शिकायतों को देखते हुए स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments