Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खोभा ताल में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर:मछलियों की मौत, आरोपियों पर...

खोभा ताल में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर:मछलियों की मौत, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

#बस्ती_न्यूज

नगर बाजार क्षेत्र के खोभा ताल में जहरीला पदार्थ डालने से मछलियों की मौत हो गई। मत्स्य पालक को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मत्स्य पालन कल्याण समिति नेउर के अध्यक्ष नेउर खटीक ने खोभा ताल का पट्टा लेकर मछली पालन किया था। जब वे रविवार की सुबह में तालाब पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मछलियां पानी में मृत अवस्था में तैरती मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नेउर खटीक का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते 10 से 15 लोगों ने रात के अंधेरे में तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे तालाब की मछलियां मर गईं। उन्होंने बताया कि मछली पालन में लंबे समय से मेहनत और पूंजी लगाई गई थी, लेकिन एक रात में पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासनिक स्तर पर शिकायत मिलने के बाद जांच की उम्मीद जताई जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments