लक्ष्मीपुर विकास खंड के मानिकतलाव गांव के BDC सदस्य श्रवण पटेल की रविवार देर रात करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय, भाजपा नेता हरिकेश चंद्र पाठक, BDC सदस्य मिथिलेश धीरेंद्र पांडेय, शेषमन यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। दरअसल, श्रवण टेंट का व्यवसाय भी करते थे। वह रविवार रात करीब 11 बजे गांव के समीप स्थित रिसालपुर में एक शादी समारोह में टेंट का पर्दा लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत हो गए। उनको स्थानीय लोग तत्काल सीएचसी लक्ष्मीपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएचसी बनकटी रेफर कर दिया। बनकटी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में बीडीसी सदस्य की करंट लगने से मौत:शादी समारोह में टेंट लगाने के दौरान हादसा, भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












