Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटरौली में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:पुलिस जांच में जुटी,...

इटरौली में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के इटरौली गांव में एक युवक का शव गांव के बाहर बाग में गूलर के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान इटरौली गांव निवासी राधे (35) पुत्र सम्भर के रूप में हुई है। रविवार सुबह गांव के पूरब स्थित मुनेशर के बाग में गूलर के पेड़ से गमछे के फंदे के सहारे उसका शव लटका हुआ पाया गया। इस खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चन्दरखा बुजुर्ग पुलिस चौकी प्रभारी राम सजीवन निषाद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह और थाना प्रभारी बिसुनदेव पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे और गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिनगा भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments