उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए जनपद बहराइच में परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें 2006 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले के आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और भगवान दीन वैध इंटर कॉलेज सहित कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। कुल 8448 परीक्षार्थियों में से 2006 अभ्यर्थी पहले दिन परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
पुलिस भर्ती परीक्षा में 2006 अभ्यर्थी अनुपस्थित:बहराइच में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












