Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सटरिंग लगाने को लेकर विवाद, कई घायल:बृजमनगंज में मजदूरों और मकान मालिक...

सटरिंग लगाने को लेकर विवाद, कई घायल:बृजमनगंज में मजदूरों और मकान मालिक के बीच मारपीट


महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फुलमनहा टोला जीतपुर में सोमवार को सटरिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। तीरथराज यादव उर्फ सुखारी यादव के घर पर सटरिंग लगा रहे मजदूरों और मकान मालिक व उनके रिश्तेदारों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में चार मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान उपेन्द्र चौहान (35), नागेन्द्र (32), वशिष्ठ नारायण (48) और नरेंद्र (35) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बृजमनगंज ले गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उपेंद्र और वशिष्ठ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच की जाएगी और आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments