HomeUncategorizedपुलिस अधीक्षक ने "उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी" द्वारा...

पुलिस अधीक्षक ने “उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी” द्वारा बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक पाने वाले पुलिस परिवार के छात्र-छात्राओं को प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

 

 

श्रावस्ती।”उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी” द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया गया। पुलिस कार्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस परिवारों के 02 मेधावी छात्र 1.श्री हर्ष सिंह पुत्र श्री महेंद्र कुमार सिंह(प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर) व 2. श्री रक्षित तोमर पुत्र श्री नीशू तोमर (प्रभारी न्यायालय सुरक्षा) को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वामा सारथी मुख्यालय, लखनऊ द्वारा इन छात्र-छात्राओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन किट (बैग, कैप, टी-शर्ट आदि) जनपद को उपलब्ध कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा उक्त मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवारों के बच्चे सीमित समय एवं चुनौतियों के बावजूद अनुशासन, परिश्रम एवं लगन के बल पर उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments