सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना परिसर में सोमवार को आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पीस कमेटी की बैठक की गई। इस बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान, ताजियादार और धर्मगुरु उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करने की सलाह दी। सीओ बांसी शुभेन्दु सिंह ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने जुलूस आयोजकों और ताजियादारों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि मोहर्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।
खेसरहा थाने में पीस कमेटी बैठक:लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












