श्रावस्ती में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खनन अधिकारी और सोनवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने लालपुर प्रहलादा के पास छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं। इसके बाद दिकौली क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। सोनवा थाना प्रभारी विष्णु देव पांडे ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन में शामिल सभी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार अभियान चलाकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी। अधिकारियों ने जनता से भी अवैध खनन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है।
श्रावस्ती में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई:चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












