बृजमनगंज में राष्ट्र बजरंग दल गौ रक्षक ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर धर्मांतरण और आपत्तिजनक पुस्तकों के वितरण के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन ने क्षेत्राधिकारी फरेंदा को एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि बीते 7 जून, रविवार को आनंद नगर स्थित एक मैरिज हॉल में सत्संग के दौरान धर्मांतरण और अश्लील व आपत्तिजनक पुस्तकों का वितरण किया जा रहा था। कार्यकर्ताओं को सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक कार्यक्रम समाप्त हो चुका था। इसके बाद सूचना मिली कि दिलीप सहनी और बलकेश यादव नामक दो व्यक्ति बड़हरा चौराहे पर सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक पुस्तकें बांट रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दिलीप सहनी को पकड़ लिया और पुलिस प्रशासन को सौंप दिया, जबकि बलकेश यादव फरार हो गया। बलकेश यादव से पूछताछ में उसने बताया कि उनका कार्यक्रम आनंद नगर के मैरिज हॉल में हर महीने के पहले रविवार को होता है, जहाँ ये पुस्तकें बांटी जाती हैं। उसके पास से मिली पुस्तकों में सनातन धर्म के पूज्य देवी-देवताओं जैसे भगवान शंकर, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, माता दुर्गा, माता गायत्री, माता तुलसी और माता सरस्वती के बारे में अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। संगठन का आरोप है कि इन पुस्तकों से हिंदू जनमानस की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय ने बताया कि इसी संदर्भ में पूर्व में नौतनवा थाने में भी आपत्तिजनक पुस्तक बांटने के आरोप में इन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जिला महामंत्री विशाल जायसवाल, रितेश उपाध्याय, कृष्णा मौर्या, शिवांश पंडित, अभय राय, सत्यम सोनी, महाकाल जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में धर्मांतरण और आपत्तिजनक पुस्तक वितरण का आरोप:राष्ट्र बजरंग दल ने धरना देकर क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












