नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड संख्या 14 कृष्णा नगर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस धार्मिक आयोजन का आगाज किया। कथा के शुभारंभ अवसर पर विद्वान आचार्य पंडित राकेश शास्त्री एवं अन्य वैदिक पंडितों के सानिध्य में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा कृष्णा नगर से प्रारंभ होकर नगर के अस्पताल, थाना और रोडवेज होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था राप्ती नदी तट पर पहुंचा। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राप्ती मैया का पूजन-अर्चन किया गया। नदी से पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः कथा स्थल लौटे। कथा स्थल पर वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार कलश स्थापना की गई, जिसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसमें महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन समिति के अनुसार, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 9 जून से 16 जून तक चलेगी। कथा के समापन के बाद 17 जून को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ईश्वरचंद्र अग्रहरि, गायत्री देवी, राजकुमार, रंजीत, राकेश, मारुति नंदन, दिवाकर, रूपेश, जगदीश, प्रेम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
डुमरियागंज में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन का आगाज, भक्तिमय रहा माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












