बहराइच के विशेश्वरगंज बाजार में स्थित हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में घाटा मेहंदीपुर वाले श्री बालाजी सरकार का 18वां सवामनी हवन, भजन एवं भंडारा गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय विशेश्वरगंज चौक बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन सिद्ध श्री बालाजी मंदिर पयागपुर धाम के चरण सेवक चुन्नू महाराज की देखरेख में किया जा रहा है। कार्यक्रम की भव्यता बनाए रखने के लिए पंडाल और हवन स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्वांचल के भजन गायक कुमार कौशिक अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। बालाजी महाराज के विभिन्न स्वरूपों का दिव्य दरबार भी सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम गुरुवार को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा और प्रभु इच्छा तक चलेगा। यह आयोजन क्षेत्र के समस्त भक्तजनों के सहयोग से संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सिद्ध श्री बालाजी मंदिर पयागपुर धाम के चरण सेवक चुन्नू महाराज ने बताया कि ऊपरी बाधाओं एवं संकट से ग्रसित लोग इस हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
विशेश्वरगंज में बालाजी सरकार का 18वां हवनोत्सव कल:हनुमान मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











