Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहकमपुर प्राथमिक विद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र शुरू:'स्कूल चलो' और संचारी रोग...

मोहकमपुर प्राथमिक विद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र शुरू:’स्कूल चलो’ और संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता रैली


आज प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बच्चों और शिक्षकों ने गांव की गलियों में घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत भी एक रैली निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साफ-सफाई, स्वच्छ जल के उपयोग और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय में बच्चों के स्वागत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिक्षामित्र लक्ष्मी देवी ने बच्चों का तिलक लगाकर और फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में सहायक अध्यापक मोहम्मद कमल, शिक्षामित्र मोहम्मद सगीर, लक्ष्मी देवी तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक विपिन कुमार पांडे सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments