बहराइच-जमुनहा मुख्य मार्ग पर स्थित सरयू नहर पुल की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल के एक्सपेंशन जॉइंट के पास सड़क टूटने से मार्ग के बीच में एक गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। यह गड्ढा विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा है। तुलसीपुर-श्रावस्ती नहर मार्ग पर स्थित यह पुल अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा, मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण रात के समय यह गड्ढा स्पष्ट दिखाई नहीं देता। इससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे वाहन पलटने या गंभीर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्रीय निवासियों आसिफ, छट्टी, यशपाल, उदयराज और नौशाद सहित अन्य राहगीरों ने पुल की तत्काल मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग बहराइच और जमुनहा को जोड़ने वाला एक प्रमुख रास्ता है और यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।
बहराइच-जमुनहा मार्ग पर सरयू नहर पुल क्षतिग्रस्त:सड़क टूटने से बना गहरा गड्ढा, दुर्घटना का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












