लखनऊ। शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुवेर्दी ने मातहतों से दो टूक कहा कि आॅनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक तथा जनपद स्तर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अवश्य मौजूद रहें। कई मामलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वयं बैठक में शामिल नहीं होते थे और न ही किसी अधिकृत वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति होती थी। यह ठीक नहीं है , सभी अधिकारी अपनी आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से ही बैठक में शामिल होंगे।
निदेशक बेसिक शिक्षा ने कहा कि आॅनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक तथा जनपद स्तर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वयं भाग लेंगे। यदि किसी अपरिहार्य सरकारी कार्यों से उपस्थित नहीं हो सकते हैं, तो अपने स्थान पर किसी वरिष्ठ अधीनस्थ अधिकारी को अधिकृत कर बैठक में भेजेंगे। किसी भी मंडल अथवा जनपद का प्रतिनिधित्व प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ही जनपद या मंडल से अलग-अलग डिवाइस और अलग-अलग आईडी से बैठक में जुड़ने की व्यवस्था अब नहीं चलेगी।












